फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बायोमेट्रिक सिस्टम से लगेगी तहसील में हाजिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। तहसील मुख्यालय पर कर्मचारी अब ड्यूटी में जानकर भी मनमानी नहीं कर सकेंगे। शासन की ओर से भेजी गई दो बायोमैट्रिक मशीनें तहसील मुख्यालय में लगा दी हैं।
विज्ञापन

लोगों की शिकायत रहती है कभी कभी अधिकारी व कर्मचारी अपने कार्यालयों में नहीं मिलते। इसी के मद्देनजर शासन ने सरकारी कर्मचारियाें की उपस्थिति में पारदर्शिता लाने और उनकी मनमानी रोकने के लिए बायोमैट्रिक डिवाइस प्रणाली शुरू की है। सोमवार को कैराना तहसील मुख्यालय पर दो बायोमैट्रिक मशीनें भेजी गई है। एक मशीन एसडीएम कार्यालय तो दूसरी मशीन भूलेख कंप्यूटर कक्ष के द्वार पर लगाई गई है। एसडीएम डॉ. अमित पाल शर्मा ने बताया कि तहसील से संबंधित सभी कर्मचारियों की हाजिरी अब बायोमैट्रिक डिवाइस के जरिए ही दर्ज होगी। मशीन में फिंगर स्कैनर का सिस्टम दिया गया है। उधर, यह भी जाहिर है कि कर्मचारी जानकर भी अपनी अनुपस्थिति के बजाय उपस्थिति नहीं दिखा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें