फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना तट पर हवन-यज्ञ कर दी शहीदों को श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर सपूतों को यमुना तट पर हवन-यज्ञ कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

सोमवार को यमुना के तट पर पुलवामा हमले के शहीद जवानों के लिए पंडित मोहित शर्मा और पंडित योगेश शर्मा द्वारा हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। उन्होंने शहीदों की आत्मशांति के साथ-साथ घायल जवानों के यथाशीघ्र स्वास्थ्यलाभ की प्रार्थना की। इस मौके पर अमित, जितेंद्र, सोमपाल, राजू, शेखर, राहुल आदि मौजूद रहे। उधर, गांव रामडा में रविवार शाम लोगाें ने कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान हाथों में तिरंगा झंडों के साथ हिंदुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। मौके पर मोहित शर्मा, सोमपाल मास्टर, नीरज गुप्ता, अनुज शर्मा, अंकित कश्यप, राहुल, पंडित रमेशचंद आदि रहे। इनके अलावा बुच्चाखेड़ी में भी लोगों द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें