फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम पर आपतिजनक टिप्पणी का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुख्यमंत्री के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो वायरल
थानाभवन (शामली) । थानाभवन क्षेत्र के मवासी गांव के एक युवक ने ट्रांसफार्मर फुंकने की समस्या को लेकर एक वीडियो वायरल कर दिया। इसमें मुख्यमंत्री का भी कई बार नाम लिया गया। मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी से भाजयुमो कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त हो गया। भाजयुमो कार्यकर्ता थाने पहुंचे और आरोपी युवक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग पर अड़ गए । पुलिस केस दर्ज करने की बात कह रही है।
बुधवार को भाजयुमो के कार्यकर्ता थाने पहुंचे और इंस्पेक्टर संदीप बालियान को ज्ञापन देकर बताया कि हाल ही में क्षेत्र के गांव मसावी निवासी एक युवक की वीडियो वायरल हुई है। इसमें एक युवक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आपत्तिजनक इस्तेमाल कर रहा है, जिसकी युवा मोर्चा कड़े शब्दों में निंदा करता है। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शीघ्र युवक को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो युवा मोर्चा आंदोलन करेगा। थाना प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ज्ञापन देने वालों में हरिओम उपाध्याय, अनुज संगल, नंदू ठाकुर, रवि राणा, अशोक कोरी आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन

वीडियो में यह बोला युवक
वीडियो में सीएम पर टिप्पणी करने वाला युवक को मसावी गांव का निवासी बता रहा है। वीडियो में युवक गांव में खराब हुए ट्रांसफार्मर को लेकर सीएम के प्रति अपशब्दों का इस्तेमाल करता दिख रहा है। अपने घर के गेट पर खड़ी एक महिला उसकी टिप्पणी पर हंस रही है तो वीडियो बनाने वाले युवकों की हंसी भी वीडियो में सुनाई दे रही है।
विज्ञापन

ऐसी वीडियो वायरल होने की शिकायत आई है। भाजयुमो की तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर अपनी कार्रवाई आगे बढ़ा रही है। संदीप बालियान, थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें