तहसील दिवस में अधिकांश रूप ये आवारा पशुओं द्वारा किसानों के नुकसान की शिकायते पहुंचनी शुरू हो गई थी। सरकार द्वारा ऐसे आवारा पशुओं के लिए गोशाला बनाने का निर्णय लिया। ऊन ब्लाक में आवास पशुओं की शिकायत को देखते हुये खेड़ी-खुशनाम में गोशाला बनाने का निर्णय लिया गया। तहसील दिवस के बाद डीएम अखिलेश कुमार खेड़ी खुशनाम पहुंचे और गोशाला का निरीक्षण किया। खेड़ी-खुशनाम में सैकड़ों बीघा भूमि गोचरान के लिए आरक्षित है। सचिव विपिन कुमार ने बताया कि जल्द ही पशुओं के लिए स्थायी बना लिया जाएगा।