फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सउक निर्माण मानक के अनुरूप न होने के कारण हगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
नाली में पुरानी ईंटें लगाने पर भड़के व्यापारी
विज्ञापन

कांधला ।आनंद सिनेमाप्लेक्स के समीप डूडा द्वारा विधायक निधि से बनाई जा रही सड़क का निर्माण मानक के अनुरूप न होने के कारण लोगों का गुस्सा फूट गया। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में व्यापारियों ने प्रदर्शन करते हुए डीएम से जांच की मांग की है। व्यापारियों के अनुसार कस्बे के आनंद सिनेमा प्लेक्स के समीप करीब 70 मीटर लंबी सड़क विधायक निधि से डूडा विभाग द्वारा बनाई जा रही है। कस्बे के लोगों के अनुसार इस सड़क पर कई दिनों से निर्माण कार्य चल रहा था। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सचिन गोयल आदि व्यापारियों ने विरोध करते हुए सड़क को मानक अनुुसार बनाने की मांग की है। व्यापारियों का कहना था कि ठेकेदार ने खानापूर्ति कर इसका निर्माण बंद कर दिया। इस दौरान शहजाद, राहुल, कल्लू, देवेंद्र, रवि, नसीम, आफताब , राहुल, उमेद , दिनेश, विनय, सतबीर आदि लोग मौजूद रहे। इस मामले में ठेकेदार भूपेंद्र ने बताया कि उसने मानक के अनुसार सड़क का का निर्माण किया है दोनो तरफ एल टाईप नालियां बनाई जानी थी जो कि उसने नए सिरे से बनाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें