फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकृषि कुंभ लखनऊ के लिए किसानों को रवाना किया

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो...
विज्ञापन

शामली। लखनऊ में आयोजित किसानों के कृषि कुंभ और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, प्रदर्शनी के लिए डीएम ने किसानों की बस को हरी झंडी दिखाकर लखनऊ के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि कृषि कुंभ में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जापान से इजराइल से आए हुए वैज्ञानिक उनके देश में अपनाई जा रही नवीनतम तकनीकी, नवीनतम वैज्ञानिक विधियों का विस्तार से विवरण किसानों को देंगे। इस मेले में मल्चिंग का लाइव डेमोंस्ट्रेशन होगा। किसान कुंभ में उद्यान, पशुपालन, गन्ना विभाग व अन्य कई विभागों का प्रदर्शनी लगाई गई है। जो अपने विभाग से संबंधित नवीनतम जानकारियों का प्रदर्शन इस मेले में करेंगे तो जनपद के किसान जरूर वहां से कुछ नई तकनीकी का प्रशिक्षण लेकर आएंगे। जिससे आने वाले वक्त में नई तकनीक के अनुसार अच्छी फसल कर सकेंगे। मौके पर एडीएम वित्त केबी सिंह, एवं जिला कृषि रक्षा अधिकारी विकास कुुमार, कृषि विभाग के अन्य कर्मचारी गण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें