बदमाशों को रिमांड पर लेकर जेवर और नकदी बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
थानाभवन। डकैती डालने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने कस्टडी रिमांड पर लिया। पूूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर जेवर और नकदी बरामद की गई। इसके बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया।
थानाभवन क्षेत्र के ग्राम सोंता रसूलपुर में 21 जुलाई की रात बदमाशों ने गुफराज के घर में डकैती डाली थी। कुछ दिन पूर्व पुलिस ने आरोपी अय्यूब व आसिफ निवासी मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद शुक्रवार को पुलिस दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर अय्यूब निवासी मोहल्ला रहमानिया मुजफ्फरनगर के घर से 1800 रुपये नकद, एक जोड़ी पाजेब व आसिफ निवासी मोहल्ला दीन मोहम्मद मुजफ्फरनगर के घर से 2200 रुपये व एक जोड़ी पाजेब बरामद की। थानाध्यक्ष कृष्णकुमार ने बताया कि बरामदगी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया है।