फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टॉक की चीनी और शीरा बिके, तो हो जाए पूरा भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। शुगर मिलों से चीनी और शीरा के उठान में कमी परेशानी बन गई है। जिले की तीनों शुगर मिलों में करीब साढ़े 11 लाख क्विंटल चीनी और करीब पौने छह लाख क्विंटल शीरा स्टॉक में है। यदि चीनी और शीरा ही बिक जाए, तो किसानों को बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान हो जाएगा।
जिले के किसानों का तीनों ही चीनी मिलों पर करीब 400 करोड़ रुपये बकाया है। विपक्षी दल भी बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर मुद्दा बनाते रहे हैं। वहीं, किसान संगठनों द्वारा बकाया भुगतान को लेकर धरना प्रदर्शन किए जाते हैं। बावजूद इसके शुगर मिलों द्वारा बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिले की तीनों शुगर मिलों में चीनी और शीरा के उत्पादन तथा स्टॉक की स्थिति को देखें, तो जितनी चीनी और शीरा स्टाक में है, यदि वही बिक जाए तो बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान किया जा सकता है। क्योंकि पौने 12 लाख क्विंटल चीनी का दाम ही करीब 380 करोड़ रुपये बैठता है। जिले की थानाभवन शुगर मिल ने सर्वाधिक 15.87 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया, लेकिन बिक्री 11.03 लाख क्विंटल की हुई, जबकि अपर दोआब शुगर मिल शामली ने 12.57 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन कर 9.94 लाख क्विंटल की बिक्री कर दी। ऊन शुगर मिल ने 8.32 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया, लेकिन उसमें से 4.33 लाख क्विंटल चीनी की बिक्री हुई। तीनों चीनी मिलों के पास 11.46 लाख क्विंटल चीनी का स्टाक मौजूद है। वहीं, शीरा की स्थिति देखें, तो सबसे ज्यादा शीरा थानाभवन शुगर मिल नेड 6.95 लाख क्विंटल उत्पादन किया और 6.25 लाख क्विंटल बिक भी गया, लेकिन ऊन शुगर मिल से शीरा की बिक्री सबसे कम हुई। ऊन शुगर मिल ने 3.75 लाख क्विंटल शीरे का उत्पादन किया, लेकिन बिक्री सिर्फ 0.5 लाख क्विंटल ही हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महत्वपूर्ण
- जिले की तीनों चीनी मिलों के स्टॉक में है साढ़े 11 लाख क्विंटल चीनी
- करीब पौने छह लाख क्विंटल शीरा भी है, चीनी की कीमत ही करीब 380 करोड़ रुपये बनती है
- जिले के किसानों का करीब 400 करोड़ रुपया चीनी मिलों पर बकाया है

चीनी और शीरा की स्थिति
चीनी उत्पादन -- चीनी की बिक्री -- अवशेष चीनी
शामली -- 12.57 लाख क्विंटल -- 9.94 लाख क्विंटल -------2.63 लाख क्विंटल
थानाभवन -15.87 ---------11.03 ------------------------- 4.84
ऊन ------- 8.32 ------------4.33 --------------------------- 3.99
कुल --- 36.76---------------25.3--------------------------11.46
------------ शीरा उत्पादन -- शीरा बिक्री -- अवशेष शीरा
शामली --- 5.34 लाख क्विंटल-- 3.86 लाख क्विंटल--1.48 लाख क्विंटल
थानाभवन --6.95------------6.25-------------------0.7
ऊन --------3.75-------------0.5------------------ 3.25
योग ----- 16.04 ---------- 10.61 --------------5.43
वर्जन
बकाया गन्ना मूल्य भुगतान के लिए चीनी मिल प्रबंधन को निर्देश दिया गया है। चीनी बिक्री होने पर 85 प्रतिशत भुगतान किसानों के खाते में भिजवाया जा रहा है। इस सीजन में शीरा की बिक्री कम हुई है। -- अनिल कुमार भारती, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें