फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब भैंसवाल में पीएसी कैंप स्थापना की उठी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अब भैंसवाल में पीएसी कैंप स्थापना की उठी मांग
विज्ञापन

शामली।
जिले में पीएसी कैंप की स्थापना को लेकर चल रही कवायद में अब राष्ट्रीय जाट आरक्षण समिति ने भैंसवाल गांव के पास स्थापना की मांग की है। उनका कहना है कि जिला न्यायालय कैराना में बन गई, लेकिन पीएसी कैंप की स्थापना जिला मुख्यालय पर ही होनी चाहिए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पूर्व सांसद हुकुम सिंह ने जब कैराना पलायन का मुद्दा उठाया था, तो उन्होंने पीएसी कैंप की स्थापना की मांग भी उठाई थी। इसके बाद शामली से विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने भी मुख्यमंत्री से पीएसी कैंप स्थापित कराने की मांग की थी। मुुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैराना लोकसभा उपचुनाव के दौरान शामली आगमन पर कहा था कि कैराना-कांधला के मध्य पीएसी कैंप की स्थापना कराई जाएगी। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन को पीएसी कैंप के लिए जमीन तलाशने का निर्देश दिया गया था। जिला प्रशासन ने भैंसवाल गांव के पास जमीन का प्रस्ताव बनाकर भेजा था, लेकिन शासन स्तर से उसे खारिज कर दिया गया और कैराना-कांधला के मध्य ही पीएसी कैंप के लिए जमीन तलाशने को कहा था। इसी के चलते पीएसी के डीआईजी सुनील कुमार सक्सेना और छठी वाहिनी के कमांडेंट वीके मिश्रा भी कैराना-कांधला मार्ग पर जमीन देखकर जा चुके हैं। उधर, बुधवार को राष्ट्रीय जाट आरक्षण समिति के पदाधिकारी तथा अन्य लोग शामली कलक्ट्रेट में पहुंचे। अपर जिलाधिकारी केबी सिंह को ज्ञापन देकर कहा कि पीएसी कैंप की स्थापना के लिए भैंसवाल गांव के पास जमीन उपलब्ध है, वहीं पर पीएसी कैंप की स्थापना कराई जाए। उन्होंने कहा कि जिला न्यायालय की स्थापना कैराना में हो चुकी है, जबकि वह जिला मुख्यालय पर होनी चाहिए थी। उनकी मांग है कि अब पीएसी कैंप की स्थापना जिला मुख्यालय पर ही कराई जाए। इस दौरान समिति के जिलाध्यक्ष देवराज पहलवान, जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष बिजेंद्र कुमार सिंह, बाबा सूरजमल, विकास पंवार, मैनपाल, सतबीर मूंछ, अजीत पंवार, अंकित पंवार, गुड्डू पंवार, सुधीर पंवार, नीरज, योगेंद्र, अनिल सरोहा, राजबीर, झलक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें