अधिवक्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
ऊन। तहसील में अधिवक्ताओं का बेमियादी धरना जारी रहा। अधिवक्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन देकर चेंबर के लिए भूमि आवंटित करने की मांग की। धरने में राकेश रवि सिरोही, सतीश कंडेला, जोगेंद्र सिंह, जगदेव सिंह, वीरेंद्र सिंह, मोनिका गर्ग, अनुज, सुरेंद्र, अखलाक, सादाब, तसव्वर चौहान, सचिन मलिक, विनय आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
आंदोलनकारी की सेहत बिगड़ी
ऊन। तहसील बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक तेजपाल गुर्जर ने उप निबंधक कार्यालय स्थापित करने की माग को लेकर तहसील में बेमियादी धरना जारी रहा। धरने में बैठे समर पाल तोमर की हालत बिगड गई। समिति के संयोजक तेजपाल गुर्जर ने बताया कि तहसील में रजिस्ट्री की स्थापना होने तक बेेमियादी धरना जारी रहेगा। धरने में बैठे समरपाल तोमर को बुखार होने के कारण हालत बिगड़ गई। धरनास्थल पर किसी भी डाक्टर ने आना नही समझा। इस संबंध में एसडीएम ऊन को शिकायत की गई। तेजपाल गुर्जर, समरपाल तोमर, किरण पाल देशपाल, सत्यपाल ठाकुर, देवेंद्र चौधरी, मानसिंह, पुष्पेंद्र कुमार, विजय सिंह, रवि कुमार, सहदेव रणधीर सिंह आतद मौजूद रहे।