फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्मी बाई महिला शाखा की ओर से शिक्षक-शिक्षिको का किया अभिनंदन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। लक्ष्मीबाई महिला शाखा शामली की ओर से शिक्षक सम्मान दिवस आयोजित किया गया। जिसमें नौ शिक्षकों को लक्ष्मी बाई महिला शाखा की ओर से स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे मुंडेट कला के प्राइमरी इंगलिश मीडियम स्कूल में समारोह आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के संरक्षक व झाल के प्रधानाध्यापक बाल कृष्ण शर्मा, लक्ष्मी बाई महिला शाखा शामली के अध्यक्ष वीना अग्रवाल ने मां शारदे के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में कसरेवा कला के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक के प्रधान अध्यापक विजय लता शर्मा, ऊंचा गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय कमलेश वती, मौहम्मदपुर राई के सहायक अध्यापक सुरैया बेगम, कसेरवा कला के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक अमरनाथ, पांवटी कला पूर्व माध्यमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक राजेंद्र सिंह, पढ़ेड़ प्राथमिक विद्यालय के प्रधान अध्यापक जयकुमार, पांवटी कला नंबर तीन के प्रधानाध्यापक धर्मपाल, इस्लाम नगर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक सोमपाल व ऐरटी प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजपाल शर्मा, बदलूगढ़ प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित राकेश सैनी व उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ कैैराना की ब्लाक अध्यक्ष रश्मि वर्मा, झाल गांव के प्राथमिक विद्यालय नंबर दो के प्रधानाध्यापक बालकृष्ण शर्मा को फूलमाला पहनाकर और स्मृति चिह्न देकर अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें