कैराना। सोमवार को कैराना के इस्लामनगर देहात निवासी साजिद की बेटी की दोघट से बारात आई हुई थी। मौसम में खराबी के कारण शाम लगभग चार बजे बारात को विदा कर दिया गया। बारातियों की बस जब मायापुर रोड पर आयशा मस्जिद के निकट पहुंची, तो वहां काफी नीचे झूल रही विद्युत लाइन से बस टकरा गई, जिससे बारातियों में अफरातफरी मच गई। गनीमत यह रही कि उस समय बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बाद में लोगों ने विद्युत लाइन को डंडे से ऊपर उठाया और बारातियों की बस को वहां से निकाला गया।