फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्य समाज का अधिक से अधिक करें प्रचार-प्रसार

विज्ञापन
विज्ञापन
आर्य समाज का अधिक से अधिक करें प्रचार-प्रसार
विज्ञापन

शामली। आर्य समाज मंदिर में पवित्र श्रावणी पर्व के शुभ अवसर पर वेदप्रसार सप्ताह का रविवार को समापन हो गया। वैदिक प्रवक्ता आचार्य वेद प्रकाश ने लोगों से आर्य समाज का प्रचार प्रसार करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

रविवार को शहर के आर्य समाज मंदिर शामली द्वारा पवित्र श्रावणी पर्व के शुभ अवसर पर आयोजित वेदप्रचार सप्ताह का समापन हो गया। यज्ञ रविदत्त शास्त्री ने संपन्न कराया। आर्य समाज के सत्संग भवन में भजन उपदेशक प्रदीप शास्त्री ने वंदना कराई। वैदिक प्रवक्ता वेदप्रकाश क्षोत्रिय ने कहा कि आर्य समाज मनुष्य को बुराइयों से बचाता है, जिसके लिए सभी को आर्य समाज में आना चाहिए। अगर हमें सुखी परिवार चाहिए तो अपने बच्चों, पत्नियों को आर्य समाज में लेकर आए और आर्य समाज के वैदिक प्रवक्ताओं द्वारा बताए गए रास्तों पर चलें। श्रावणी पर्व के अंतिम दिन संस्था के पदाधिकारियों द्वारा आर्य समाज में आए भजन उपदेशक तथा वैदिक प्रवक्ता को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संरक्षक रघुवीर सिंह आर्य, प्रधान विनोद आर्य, मंत्री देवेंद्र देव आर्य, कोषाध्यक्ष रविकांत आर्य, समाजसेवी प्रसन्न चौधरी, आर्य विद्यासभा के प्रधान राजपाल आर्य, रामेश्वर दयाल आर्य, स्त्री आर्य समाज से कौशल्या देवी, सुनीता आर्या, ऊषा आर्या, सूर्य प्रताप आर्या, शुभम आर्य, श्वेता आर्या, मृणाली आर्या, प्राची आर्या, अवंतिका आर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें