फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात के कारण डांगरोल में गिरे दो कच्चे मकान

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। कई दिनों से चल रही बरसात के कारण क्षेत्र में लगातार मकान गिरने का सिलसिला जारी है। रविवार को गांव डांगरोल में दो लोगों के कच्चे मकान गिर गए।
विज्ञापन

सुबह हुई बारिश के बाद मुनेश और नरेश का कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। घरों में मौजूद लोगों ने घर से बाहर भागकर अपनी जान बचाई। गांव डांगरोल निवासी राजन जावला, उपेंद्र, राहुल, देवेंद्र दिनेश के साथ ही पीड़ित लोगों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण मकान गिर रहे हैं। आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ऐसे लोगों को योजना का लाभ नहीं मिल पाया है, जो कच्चे मकान में रहते हैं। ग्रामीण हमीद खान, राजवीर कश्यप, महताब अली ने कहा कि गरीब को आवास देने के लिए सरकार गंभीर है, लेकिन कुछ लोग अपने स्वार्थ के लिए सरकार व पात्र लोगों के साथ धोखा कर रहे हैं। ऐसे लोगो के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। अनुज प्रजापति का कहना है कि जिलाधिकारी को ब्लाक स्तर पर टीम गठित करके जांच करानी चाहिए, ताकि पात्रों तक योजना का लाभ पहुंच सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें