शामली। पुुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर जले के राज्य कर्मियों, शिक्षकों और अधिकारियों का चल रहा तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार और धरना प्रदर्शन शुक्रवार को समाप्त हो गया। मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एडीएम केबी सिंह सौंपा गया। इस दौरान आठ अक्तूबर को लखनऊ में प्रस्तावित रैली में शामिल होने का आह्वान किया गया।
पुरानी पेंशन बहाली मंच के जिला अध्यक्ष भारत भूषण शर्मा, संयोजक इसरार खां के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग के डिप्लोमा इंजीनियर, प्राथमिक, सीनियर बेसिक शिक्षक, माध्यमिक शिक्षकों एवं मातृत्व शिशु कल्याण विभाग के कर्मचारी और अमीन शुक्रवार को कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे। मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एडीएम केबी सिंह को सौंपकर पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। संगठन की महामंत्री उषा, बाल कृष्ण शर्मा, पकंज राणा ने विचार व्यक्त किए। धरने का संचालन इसरार खान ने किया। इस अवसर पर इसरार खान, लोकेश चौधरी, उषा देवी, कृष्ण कुमार, राजीव शर्मा, सुनीता, ओमसुधा, संतोष कुमार, अफसर जहां, विमलेश, अमरेश, सुरेश, मीना, नीलम, शारदा आदि मौजूद रहे।
उधर, वीवी पीजी कॉलेज में उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक संघ तथा कर्मचारी शिक्षक महासंघ के संयुक्त आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों ने शिक्षण कार्य बहिष्कार किया। डाक्टर भूपेंद्र कुमार ने कहा कि पेंशन शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए बुढ़ापे का सहारा है। अगर सरकार को लगता है कि पेंशन इतनी ही खराब है तो फिर जनप्रतिनिधि पेंशन का लाभ क्यों उठा रहे है। इस अवसर पर प्राचार्या डाक्टर वेदकुमारी, प्रताप कुमार, मंजू मगन, नीना झोकरा आदि मौजूद रहे। उधर, आर के पीजी कॉलेज में भी शिक्षकों ने शिक्षण कार्य बहिष्कार करते हुए धरना दिया। इस मौके प्रोफेसर कृष्णपाल देशवाल, आरपी शर्मा, प्राचार्या अरविंद कुमार एमसी जैन, संजीव कुमार, कर्मचारी शिवकुमार मौजूद रहे।
ऊन तहसील में धरने पर बैठे संग्रह अमीन
फोटो समाचार
ऊन। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ तहसील ऊन के अमीनों और कर्मचारियों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ ऊन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुरानी पेंशन बहाली की मांग की गई। मांग पूरी ना होने पर नौ अक्तूबर को लखनऊ कूच करने की आह्वान पर धरना समाप्त किया गया। इस दौरान सतीश कुमार बलराज सिंह, शोकिंद्र कुमार, मुकेश कुमार, दिनेश कुमार, प्रवीण कुमार, प्रदीप कुमार, संजय कुमार व मुकेश कुमार मौजूद रहे।