माध्यमिक कॉलेजों का डीआईओएस ने खेल कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिलास्तरीय, मंडल स्तरीय और प्रदेश स्तरीय खेलों का पूरा विवरण है। उन्होंने सभी प्रधानाचार्यों को छात्र-छात्राओं से सभी खेलों मेें अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के निर्देश दिए हैं। वहीं, सभी खेल शिक्षकों को अच्छे से तैयारी कराने के भी निर्देश दिए।
जिला विद्यालय निरीक्षक अनुराधा शर्मा ने सभी माध्यमिक कॉलेजों के प्रधानाचार्यों की बैठक लेते हुए खेल कार्यक्रम घोषित कर दिया है। जिलास्तरीय खेल 29 अगस्त से प्रारंभ होंगे। मंडलीय एक सितंबर और राज्यस्तरीय 10 सितंबर से प्रारंभ हो जाएंगे। बालिका वर्ग में 18 खेल और बालक वर्ग में 20 खेलों में छात्र-छात्राएं हिस्सा ले सकते हैं। उन्होंने सभी प्रधानाचार्यों को प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कराते समय सभी के अभिलेखों की जांच, तैयारी के साथ पात्रता प्रमाण पत्र, टीसी, आधारकार्ड व जन्म प्रमाण पत्र के साथ ही प्रतिभाग कराने के निर्देश दिए। सब जूनियर वर्ग में 14 वर्ष, जूनियर वर्ग में 17 और सीनियर वर्ग में 19 वर्ष तक के खिलाड़ियों को ही प्रतिभाग कराएं। सभी कॉलेज कक्षा छह से 12 तक के छात्र-छात्राओं का 15 रुपये की दर से कक्षावार क्रीड़ा शुल्क जिला क्रीड़ा समिति कोष में जमा कराने के निर्देश दिए।
बालिका वर्ग के खेलों का कार्यक्रम
जिला स्तरीय : कबड्डी़ 29 अगस्त को राजकीय बालिका कॉलेज कांधला, तैराकी 1 सितंबर को सत्यनारायण इंटर कॉलेज शामली, बास्केटबाल 4 सितंबर देवी उमराकौर बनत, ताइक्वांडो 5 सितंबर सत्यनारायण शामली, हॉकी 8 सितंबर वीवी इंटर शामली, टेबिल टेनिस 15 सितंबर हिंदू कन्या कॉलेज शामली, बैडमिंटन 15 सितंबर जैन कन्या कॉलेज शामली, भारोत्तलन 15 सतिंबर सरस्वती इंटर कॉलेज शामली, एथलेटिक्स 18 से 20 सितंबर तक आरएसएस झिंझाना, खो-खो 22 सितंबर बलवंती देवी सिकंदरपुर, जूडो 24 सितंबर देवी उमराकौर बनत, हैंडबाल 29 सितंबर बाबू जवान सिंह खंद्रावली, तीरंदाजी 1 अक्तूबर सरस्वती बालिका शामली, किक्रेट 20 अक्तूबर आरएसएस झिंझाना, कुश्ती 8 अक्तूबर हिंदू कन्या शामली, वॉलीबाल 17 अक्तूबर हिंदू कन्या शामली, राइफल शूटिंग 1 नवंबर आरके शामली, जिन्मास्टिक 7 नवंबर देवी उमराकौर बनत में होगी।