फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच तो हुई पर नहीं हटा अवैध कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। मोहल्ला पठानान निवासी मुजफ्फर ने बताया कि अप्रैल में जब उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य झिंझाना आए थे, तो उन्हें दो बीघा जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शिकायत पत्र दिया था। तब जिलाधिकारी ने तहसीलदार ऊन को जमीन कब्जा मुक्त कराने का निर्देश दिया था। तहसीलदार ने राजस्व निरीक्षक जगबीर सिंह को मौके पर भेजकर जांच कराई थी। राजस्व निरीक्षक ने जांच में पड़ोसियों द्वारा अवैध कब्जा करने की पुष्टि करते हुए रिपोर्ट भेजी थी। पीड़ित किसान ने बताया कि राजस्व निरीक्षक की जांच पूरी होने के बाद भी उसकी जमीन से अवैध कब्जा नहीं हट सका। इस कारण फिर से उपमुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को पत्र भेजा है।
विज्ञापन


देवेंद्र तोमर बने प्रदेश उपाध्यक्ष
झिंझाना। रालोद किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राममेहर सिंह ने झिंझाना निवासी देवेंद्र तोमर को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। नवनियुक्त उपाध्यक्ष देवेंद्र तोमर ने बताया कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें