फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तब्लिगी इज्तिमा के जरिये भी खुदा बंदों से लेते है काम इ

विज्ञापन
विज्ञापन
तब्लीगी इज्तिमा के जरिये भी खुदा बंदों से लेते हैं काम
विज्ञापन

कैराना। हजरत मौलाना जमशेद ने तब्लीगी इज्तिमा को संबोधित करते हुए कहा कि अल्लाह ताला अपने बंदों से भली-भांति काम लेना जानते हैं। इसके लिए बंदों का मन नेक राह की ओर आकर्षित कर दिया जाता है। यह बड़ी ही खुशनसीबी की बात है कि कैराना की पावन धरती से हजारों की संख्या में जमात अल्लाह की राह में निकलेंगी।
बृहस्पतिवार से कैराना के पानीपत रोड के निकट बाईपास पर स्थित विशाल मैदान में शामली जिले का विशाल दीनी तब्लीगी इज्तिमा अकीदत के साथ शुरू हुआ। इज्तिमा में मरकज निजामुद्दीन से मौलाना जमशेद ने कहा कि खुदा और उसके नबी की सुन्नतों का पालन करने वाले लोगों की अल्लाह ताला मदद फरमाते हैं।
विज्ञापन

मुफ्ती किफायतुल्लाह ने कहा कि तब्लीगी से बढ़कर बड़ा और काम नहीं है। उन्होंने कहा कि अल्लाह ताला फरमाते हैं कि तुम मुझे याद करो, मैं तुम्हें याद करूंगा। उन्होंने कहा कि याद रहे कि यह दुनिया आनी-जानी होती है, जितना इसके पीछे भागोगे, उतना ही यह तुमसे आगे भागेगी और जिंदगी में कभी चैन-सुकून नसीब नहीं होगा। इज्तिमा में चार महीने की सैकड़ों जमात निकाली गईं। जबकि दूसरे दिन चिल्ला यानि कि 40 दिन के लिए हजारों जमातें निकाली जाएंगी। वहीं, मौलाना शाहनवाज, मौलाना नौशाद और मुफ्ती जुल्फिकार ने इज्तिमा के मौके पर 80 युगलों के निकाह की रस्म पूर्ण कराई। मौलाना शाहनवाज ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 10 बजे विशेष दुआओं के साथ इज्तिमा का समापन होगा। मौलाना ताहिर, मौलाना वासिल, मौलाना अब्दुल्लाह, मौलाना इमरान, मौलाना मुरसलीन, हाजी नसीम मंसूर, हाजी अब्दुल कय्यूम, हाफिज तौफीक मलिक, डॉ. अनवारूल हक आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन


अकीदतमंदों की खिदमत को सेवादार सड़कों पर उतरे
इज्तिमा स्थल पर प्रमुख सामाजिक संस्था अंजुमन खिदमत-ए-खल्क कैराना के अध्यक्ष हाजी नसीम मंसूरी की अगुवाई में विशाल शर्बली छबील लगाई गई। अकीदतमंदों को शर्बत का ठंडा पानी पिलाया गया। इसके अलावा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं तथा समाजसेवकों द्वारा छबीलें और निशुल्क चिकित्सा कैंप लगाए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें