फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालयों में भी बनाएं जाएंगे बच्चों के आधार कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालयों में भी बच्चों के बनेंगे आधार कार्ड
विज्ञापन

शामली। जनपद के सभी परिषदीय विद्यालयों के बच्चों के आधार कार्ड अब विभाग द्वारा ही बनवाएं जाएंगे। इसके लिए विभाग को जल्द ही 10 आधार किट उपलब्ध कराई जाएगी। इनका परीक्षण होने के बाद नवीन शिक्षा सत्र से आधार कार्ड का कार्य प्रारंभ होगा।
विज्ञापन

शासन की ओर से निर्देश जारी किए गए थे कि सभी विद्यार्थियों के आधार कार्ड बनवाएं जाए। जिले में कार्यदायी संस्थाओं को यह दायित्व सौंपा गया था। इनके पास काम अधिक होने के कारण विद्यार्थियों के आधार कार्ड नहीं बन पा रहे थे। इस समस्या को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद ने विभाग को आधार कार्ड उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए। जल्द ही जिले को 10 लैपटाप, रंगीन प्रिंटर, आई स्कैनर, वेब कैमरा, थंब इंप्रेशन सहित पूूरी किट उपलब्ध कराई जाएगी। प्रत्येक ब्लाक को दो-दो किट उपलब्ध कराई जाएगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर ने बताया कि अभी तक किट नहीं मिली है। किट मिलने के बाद उनका परीक्षण कराया जाएगा, जिसके बाद शासन के निर्देश पर किट के संचालन का प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। इसके बाद बच्चों के आधार कार्ड बनने प्रारंभ हो जाएंगे। परिषदीय स्कूलों में पंजीकृत सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें