आरटीई के तहत दाखिला लेने के लिए बृहस्पतिवार से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। प्रथम चरण के दाखिले समाप्त हो चुके हैं। जबकि दूूसरे चरण के दाखिलों के लिए जल्द ही लॉटरी सिस्टम प्रक्रिया होगी। जिसके बाद दाखिला प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो जाएगी।
बुधवार को जिला समन्वयक सुभाष चंद ने बताया कि बृहस्पतिवार से आरटीई के तहत निजी स्कूलों में दाखिला लेने के लिए गरीब परिवार के बच्चें अपना ऑनलाइन आवेदन करा सकता है। तीसरे चरण की आवेदन करने की प्रक्रिया 26 अप्रैल से 15 मई तक चलेगी। पहले चरण की दाखिला प्रक्रिया पूूरी हो चुकी है। जिसमें 46 आवेदन पत्र आए थे। लॉटरी सिस्टम के बाद 21 बच्चों के दाखिले की सूची आई थी। जिनमें से 19 दाखिले कराए जा चुके है। दो दाखिले स्कूलों की मनमानी के चलते अभी तक नहीं हो पाए हैं। वहीं द्वितीय चरण में किए आवेदन पत्रों की तिथि 15 अप्रैल थी। जिसके बाद अब दो दिन के अंदर लॉटरी सिस्टम के माध्यम से बच्चों की सूची मिलेगी। जिसके बाद सोमवार से द्वितीय चरण में किए गए आवेदकों की दाखिला प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।