फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयोगात्मक परीक्षा से वंचित विद्यार्थी डीआईओएस कार्यालय में करें संपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट में जिन छात्र-छात्राओं की प्रयोगात्मक परीक्षा छूट गई है उन्हें बोर्ड की ओर से एक मौका दिया गया है। जनपद के सभी वंचित छात्र-छात्राएं अपने विद्यालय या जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। परीक्षा 13 से 16 के बीच कराई जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को कार्यवाहक डीआईओएस चंद्रशेखर ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की ओर से इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की छूटी प्रयोगात्मक परीक्षा देने के लिए एक मौका और दिया गया है। बताया कि यह प्रयोगात्मक परीक्षाएं 13 मार्च से 16 मार्च के बीच कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय सचिव मेरठ के द्वारा भेजे गए पत्र के अनुसार जिन विद्यालयों की प्रयोगात्मक परीक्षा रह गई है वहां परीक्षक भेजे जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षा कराने के लिए जनपद मुख्यालय स्थित राजकीय इंटर कॉलेजों को प्रयोगात्मक परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। जो भी छात्र वंचित रह गए हैं। वह अपने पंजीकृत विद्यालय या डीआईओएस कार्यालय पर पहुंचकर संपर्क कर प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल हो सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें