फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। आदर्शमंडी थानाक्षेत्र के गांव सिक्का निवासी जगमेद्र शामली किसी काम से आया हुआ था। बताया जाता है कि सोमवार की दोपहर जब वह शामली से अपने गांव लौट रहा था, तो रेलपार से एक अस्पताल के पास तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

जेई ने दर्ज कराई रिपोर्ट
शामली। गांव लिसाढ़ बिजलीघर के जेई अनिल ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि एक सौ केबीए का ट्रांसफार्मर कैराना की मैसर्स फिरोज कांट्रेक्टर से ठीक कराया था। ट्रांसफार्मर ठीक कराने के बाद उससे लाइन चालू कर दी थी, लेकिन ट्रांसफार्मर दोबारा खराब हो गया। जेई ने बताया कि वह ट्रांसफार्मर दूसरी जगह ठीक कराने के लिए भेजा गया। मामले में पुलिस ने आरोपी मैसर्स फिरोज कांट्रेक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दो लोगों का शांतिभंग में चालान
शामली। कोतवाली क्षेत्र के गांव झाल में रवि और सुरजीत आपस में झगड़ा कर रहे थे। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। पुलिस ने जहां दोनों आरोपी रवि और सुरजीत का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें