शामली। शीतला माता मंदिर में दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं ने शीतला मां की विशेष पूजा -अर्चना की। हलवा- पूरी का प्रसाद अर्पित करके श्रद्धालुओं ने परिवार के लिए मनोकामना मांगी।
सोमवार को दूसरे दिन शहर के गोशाला रोड स्थित मंदिर में श्रद्धालु महिला और बच्चों ने शीतला माता की विशेष पूजा -अर्चना करके मनोकामना मांगी। इस मौके पर श्रद्धालु महिलाओं बच्चो ने मेले में खरीदारी की। मंदिर समिति के नीरज संगल ने बताया कि चैत्र माह प्रारंभ होते ही रविवार, सोमवार, बृहस्पतिवार को शीतला माता का मेला लगता है, जिसमें महामाई को मनाने के लिए महिलाओं- पुरुषों और बच्चों द्वारा विशेष पूजा अर्चना की जाती है। महामाई की विशेष पूजा अर्चना व मेले के मद्देनजर मेले में दुकानें लगाई गई हैं। मंदिर समिति की ओर से नीरज संगल, देवानंद गौड़, धनेंद्र संगल, राकेश गोस्वामी, सचिन मोहित मेले की व्यवस्था संभाले हुए हैं।