शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग के नेतृत्व में व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल लखनऊ में व्यापार कर आयुक्त कामिनी रतन चौहान से मिला। उन्हें ज्ञापन देकर प्रदेश में व्यापारियों के उत्पीड़न पर चिंता प्रकट की।
प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग ने बताया कि समय पर वार्षिक रिटर्न भरने और सभी कागजात पूरे होने पर भी व्यापारियों को नोटिस भेजे जाते हैं। व्यापारियों के केस एक्स पार्टी कर दिए जाते है। इस प्रकार टाइम बार होने पर केस नहीं किए जा रहे है। उन्होंने व्यापारियों के डीम्ड के केस किए जाने की मांग उठाई है। व्यापार कर आयुुक्त कामिनी रतन चौहान ने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है। सभी व्यापार कर अधिकारियों को केस डीम्ड में स्वत कर प्रणाली में करने का कहा जाएगा। सचल दल अधिकारी व्यापारियों के कागजात पूरे होने पर भी गाड़ी रोकने के उत्पीड़न को रोका जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग, प्रदेश महामंत्री तिलक राज अरोरा गाजियाबाद , संदीप गुप्ता लखनऊ, मनीष साहनी लखीमपुर खीरी, विनय अग्रवाल, रमेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।