फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरजू चौहान, शिवम और आंचल बिंदल हिंदी ज्ञान में रहे सबसे आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। राष्ट्रीय हिंदी परिषद मेरठ शाखा ने हिंदी दिवस पर शामली और मुजफ्फरनगर के स्कूलों की हिंदी दिवस पर हिंदी ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित कराई थी। जिसका शुक्रवार को परिणाम घोषित किया गया। जिसमें शामली के सरस्वती विद्या मंदिर के स्कूल के बच्चों का दबदबा रहा।
विज्ञापन

हिंदी दिवस पर राष्ट्रीय हिंदी परिषद ने जनपदीय हिंदी ज्ञान की प्रतियोगिता आयोजित कराई थी। जिसका परिणाम मुजफ्फरनगर स्थित कार्यालय पर किया गया। परिणाम गजेंद्रपाल की अध्यक्षता में घोषित किया गया। जिसमें शामली के सरस्वती विद्या मंदिर शामली का दबदबा रहा। सीनियर वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की आरजू चौहान, आंचल बिंदल और शिवम ने सबसे अधिक अंक प्राप्त कर शीर्ष पर रहे। यह परीक्षा चार वर्गों में आयोजित हुई थी। शामली का परिणाम यशपाल सिंह, प्रविंद्र, अनिल, रचना, देशपाल, विपिन, प्रीतम सिंह प्रीतम की उपस्थिति में घोषित हुआ। परिणाम के अनुसार प्राथमिक वर्ग में कणिका वर्मा सरस्वती स्कूल और बीएसएम के वंश कुमार प्रथम रहे।
विशाखा सरस्वती और नंदनी बीएसएम द्वितीय रहे। जूनियर वर्ग में अर्पित कुमार राष्ट्रीय शिक्षा सदन झिंझाना, निधि देवी उमराकौर बनत प्रथम, सौरभ कुमार सरस्वती शामली व उजेर वनस्थली स्कूल द्वितीय रहा। प्री सीनियर वर्ग में शिवम कुमार सरस्वती शामली व अदिति, आंचल बीएसएम प्रथम, निखिल मलिक, जुबेर मलिक सरस्वती शामली के छात्र द्वितीय रहे। जिला संयोजक प्रीतम सिंह प्रीतम ने बताया कि प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को 18 फरवरी को शहर के सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें