फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक विभाग की योजनाओं की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली (शामली)। डाक विभाग के बरेली परिक्षेत्र के पोस्ट मास्टर जनरल आरकेबी सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने डाक विभाग की कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की हैं, जिसमें बीमा योजना और सुकन्या योजनाओं में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ा जाना चाहिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को शामली के माजरा रोड स्थित चौधरी चरण सिंह बारातघर में डाक विभाग की तरफ से सेमिनार हुआ, जिसमें जिलेभर से डाक विभाग के कर्मियों के अलावा अभिकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बरेली परिक्षेत्र के पोस्ट मास्टर जनरल आरकेबी सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने ग्रामीण डाक जीवन बीमा, डाक जीवन बीमा योजना शुरू की है, जो निजी बीमा कंपनियों की अपेक्षा ज्यादा कारगर है। इसके साथ ही सुकन्या योजना में भी लोगों को अधिक लाभ मिल सकता है। डाक विभाग के कर्मियों की जिम्मेदारी है कि इन योजनाओं के संबंध में लोगों को जागरूक करें। इस दौरान मुजफ्फरनगर से प्रवर अधीक्षक राहुल शर्मा, कंवरपाल सिंह, हिमांशु शुक्ला, मोहित, केके अवस्थी, मनोज सिंह आदि अधिकारियों ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन अभय कुमार ने किया। कार्यक्रम में डाक विभाग के जिलेभर से आए कर्मी मौजूद रहे। साथ ही सेमिनार के दौरान लोगों को डाक विभाग की बीमा योजनाओं से संबंधी प्रचार सामग्री भी वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें