फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों को प्रशिक्षण में वृत और प्रमेय का समझाया सरल तरीका

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शासन के निर्देश पर गणित और विज्ञान विषय के प्रति छात्र-छात्राओं की रुचि बढ़ाने के लिए दोनों विषयों के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दूसरे दिन गणित और विज्ञान के शिक्षकों को मास्टर ट्रेनरों ने गणित में वृत्त, प्रमेय और विज्ञान में मापन व गति के बारे में विस्तार से समझाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को गणित और विज्ञान के दस दिवसीय प्रशिक्षण का दूसरा दिन रहा। प्रशिक्षण के दौरान सभी शिक्षकों को गणित और विज्ञान विषय के प्रति रुचि बढ़ाने के टिप्स दिए। विषयों को सरल तरीके से उनको कैसे समझाया जाए जिससे उनकी समझ में आसानी आ सके इसका प्रशिक्षण दिया। गणित विषय के मास्टर ट्रेनर्स बाल किशोर ने सभी को वृत्त के बारे में समझाया। बड़े ही सरल तरीके से प्रमेय का ज्ञान कराया। जिससे वह बच्चों को आसानी के साथ समझा सके और विद्यार्थी कभी भी उसे भूल न सके। वही ट्रेनर्स हरविंद्र सिंह ने विज्ञान के शिक्षकों को मापन, गति और गुरुत्वाकर्षण के बारे में विस्तार से समझाया। जबकि संजीव कुमार ने भी विज्ञान के शिक्षकों को जीव विज्ञान में जीवों के वर्गीकरण का ज्ञान कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें