फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव: उड़नदस्ते में बीस दरोगा व 40 पुलिस कर्मी ड्यूटी में लगाए

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। निकाय चुनाव के लिए गठित किए गए दस उड़न दस्तों के साथ बीस दरोगा व 40 पुलिस कर्मियों को तैनाती की गई है। एक उड़नदस्तों के साथ दो दरोगा व चार सिपाही साथ रहेंगे। उड़नदस्ते 24 घंटे वाहन में संबंधी निकाय में मोबाइल गश्त करेंगे। सूचना मिलने पर अध्यक्ष व सदस्य पद के प्रत्याशियों के विरुद्ध तुरंत कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने वाहन उपलब्ध करा दिए गए हैं। प्रत्येक उड़नदस्तों के साथ दो दरोगा व चार सिपाही मौजूद रहेंगे। उड़नदस्तों के पास डिजिटल कैमरे भी मौजूद रहेंगे। 22 नवंबर को होने वाले निकाय चुनाव के लिए प्रत्येक निकायवार जिला प्रशासन ने सोमवार को 12 उड़नदस्तों का गठन करके सक्रिय कर दिया गया है, जिनमें निकाय के 10 उड़नदस्ते व दो उड़नदस्तों को रिजर्व रखा गया है। मंगलवार को दस उड़न दस्तों को मोबाइल रहने के लिए एक- एक वाहन व पुलिस बल को उपलब्ध करा दिया गया है। एडीएम शिवबहादुर सिंह ने बताया कि उड़नदस्तों में ड्यूटी लगाए अधिकारियों को कार्यपालक मजिस्ट्रेट का नाम दिया गया है। एक निकाय के उड़नदस्ता टीम में दो उपनिरीक्षक चार चार सिपाही की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें