देव उत्थान-प्रबोधनी एकादशी पर तुलसी विवाह के साथ शादियों का शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएगा। चार माह बाद मंगलवार को विवाह मंडपों में दिन रात शहनाई गूंजेगी।
देवउत्थान व प्रबोधनी एकादशी पर शालिग्राम और तुलसी विवाह के दिन शादी विवाह का विशेष मुहूर्त है। इसके लिए करनाल रोड, कैराना रोड, दिल्ली रोड, सहारनपुर रोड, मेरठ-करनाल रोड व आबादी के अंदर धर्मशाला बारातघर व शादी-विवाह के सभी मंडप बुक हो चुके हैं। हलवाई से लेकर बस-कारों की पहले ही बुकिंग हो चुकी है। पंडित भी फेरे के लिए नहीं मिल पा रहे हैं। पंडित प्रेम किशोर काठोरी के अनुसार देवउत्थान एकादशी का विशेष मुर्हूत है। उनका कहना है कि पिछले 11 अक्तूबर से लेकर छह अक्तूबर तक शुक्र डूबा हुआ है। सात नवंबर से शादी विवाह के विशेष साया शुरू हो जाएगा। सात नवंबर से शादी विवाह के साया शुरू होकर 12 दिसंबर तक चलेगा। जनवरी में शादी विवाह का शुभ मुर्हूत नहीं होगा। चार फरवरी से लेकर 21 फरवरी तक और 23 फरवरी से लेकर एक मार्च तक होलाष्टक के शादी विवाह नहीं हो सकेगा।
इसके बाद तीन मार्च से 10 मार्च अप्रैल, मई, जून व 11 जुलाई तक नवमी भूड़डलिया तक शादी विवाह का सत्र चलेगा। देवउत्थान एकादशी को होने वाली शादियां-विवाह के लिए सभी मंडप को दुल्हा-दुल्हन के लिए सजा दिया गया है। करनाल रोड स्थित विवाह मंडप के मालिक अभिनव निर्वाल ने बताया कि देवउत्थान एकादशी के दिन और शहर में 100 से ज्यादा शादियां-विवाह संपन्न होंगे। इस साल भी शादी-विवाह की अच्छी बुकिंग है। अब तक तीन माह की बुकिंग हो चुकी हैं।
शादी का विशेष तिथियां
नवंबर : 11, 13, 14, 15, 21, 23, 24, 28, 29, 30
दिसंबर : 1,3,4,10,11,12
फरवरी : 4,5,8,18,19,20,21,24
मार्च : 3,5,6,7,8,10
अप्रैल : 18,19,20,24,25,26,27,28,29,30
मई : 1,4,5,6,8,9,11,12
जून : 18,19,20,21,22,23,25,27,28,29
जुलाई : 1,2,5,6,7,10,11