आरके इंटर कॉलेज में चल रही तीन दिवसीय जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिता बारिश के कारण दूसरे दिन स्थगित कर दी गई। बैठक कर बची हुई खेल प्रतियोगिताएं एक अक्तूबर को कराने का निर्णय लिया है। समापन दो अक्तूबर गांधी जयंती पर पुरस्कार वितरण कर किया जाएगा।
आरके इंटर कॉलेज में चल रही जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिता बारिश के कारण शुक्रवार को दोपहर बाद स्थगित कर दी गई। जिसको लेकर शनिवार को बची हुई प्रतियोगिताओं को लेकर बैठक की गई। जिसमें निर्णय लिया गया कि बाकी खेल प्रतियोगिता एक अक्तूबर और समापन समारोह दो अक्तूबर को होगा। प्रधानाचार्य लोकेंद्र ने बताया कि तीन से पांच अक्तूबर तक मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता मुजफ्फरनगर के दीपचंद ग्रेन चैंबर इंटर कॉलेज नई मंडी में आयोजित होंगे। उन्होंने सभी तहसील संयोजक को छात्र छात्राओं के पात्रता प्रमाण पत्र की पांच पांच फोटो कॉपी कॉलेज में 25 सितंबर तक जमा कराने के निर्देश दिए है। बैठक में प्रवीण कुमार, उषा सहरावत, अमरपाल, राकेश कुमार, सीमा, सपना, ममता, विकास, फूूल कुमार आदि मौजूद रहे।
25 को होने वाली प्रतियोगिता स्थगित
शामली। देशभक्त इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विनोद कुमार वर्मा ने बताया कि डीआईओएस के निर्देशानुसार 25 सितंबर को होने वाली प्रतियोगिता स्थगित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि डीआईओएस कार्यालय से प्रतियोगिता की नई तिथि घोषित होने के बाद ही सूचना दे दी जाएगी।