फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब... मेरा सब कुछ ले लो, पर बेटी को इंसाफ दिला दो

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

शोहदों की छेड़खानी से तंग बिटिया को जान देने के लिए विवश होना पड़ा। उसकी मौत होने से हर कोई स्तब्ध है। पुलिस से उसकी मां को सिर्फ इंसाफ चाहिए। आदर्श मंडी थाने में पुलिसकर्मियों ने छात्रा की मां की नहीं सुनीं, तो पीड़िता रोती हुई सीओ सिटी के दफ्तर पहुंच गई। उसने सीओ के सामने कार्रवाई की मांग की।
कक्षा 12 वीं की छात्रा के साथ मोहल्ले के दो युवकों ने कैराना रोड स्थित एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश की तथा अश्लील क्लिप और फोटो बना लिए थे। इसके बाद ब्लैकमेल करते हुए शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। इससे तंग आकर छात्रा ने खुद को आग लगा ली थी। शनिवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके चलते छात्रा की मां रोती-बिलखती हुई अपनी बहन के साथ आदर्श मंडी थाने में पहुंची और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हालांकि पुलिस द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद वह सीओ सिटी दफ्तर पहुंची। सीओ अशोक कुमार सिंह से कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए, मेरी बेटी को इंसाफ मिलना चाहिए। बेटी खो देने के गम में महिला ने सीओ से कहा कि साहब... मुझे घर भी बेचना पड़े, सड़क पर रह लूंगी, लेकिन दोषियों को सजा दिलाकर रहूंगी। सीओ एके सिंह ने छात्रा की मां को आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी नाबालिग
एसओ राजकुमार शर्मा के अनुसार शनिवार को आरोपी आकाश कौशिक को गिरफ्तार कर लिया गया। शैक्षिक प्रमाणपत्रों के मुताबिक उसकी उम्र दिसंबर माह में 17 साल की हो रही है।
विज्ञापन

किसी भी सूरत में आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले में कार्रवाई की जा रही है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरेे को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -एके सिंह सीओ सिटी, शामली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें