आरके पीजी कॉलेज में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने यूजी में बीएससी और बीएससी कृषि में सांध्यकालीन कक्षाएं चलाने को लेकर हंगामा किया। प्राचार्य को प्रार्थना पत्र देकर वंचित छात्र छात्राओं के दाखिले सांध्यकालीन कक्षाओं के लिए करने की मांग की।
बड़ौत के अलावा शामली जनपद क्षेत्र में बीएससी कृषि का केवल आरके पीजी कॉलेज ही है। जिसमें कृषि वर्ग में दाखिला लेने के लिए हरियाणा, लखीमपुर खीरी, बरेली और जम्मू कश्मीर तक के दाखिले के लिए पंजीकरण कराते है। जिसमें केवल बीएससी कृषि वर्ग में केवल 120 सीटें ही उपलब्ध है। जो केेवल तीन एसटी की सीटें छोड़कर शुक्रवार को सभी भर चुकी है। जिसमें अबकी बार भी कॉलेज में 120 सीटों के सापेक्ष 1892 पंजीकरण कराएं गए है। जिसके बाद अभी भी क्षेत्र के कई छात्र दाखिले से वंचित रह गए हैं। बीएससी विज्ञान में काफी छात्र-छात्राओं के हाई मेरिट रहने से दाखिले नही हो सकें।
शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वाधान में कार्यकर्ताओं ने कॉलेज गेट परर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार को लिखित में प्रार्थना देते हुए दाखिले से वंचित छात्र छात्राओं के लिए सांध्यकालीन कक्षा चलाकर दाखिला कराने की मांग की। प्राचार्य ने कार्यकर्ताओं को यूनिवर्सिटी के वीसी से अनुमति लेकर सांध्यकालीन कक्षा चलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान जिला सह संयोजक निविश कुमार, संयोजक पारस कोरी, शक्ति, आकाश वर्मा, विपुल पंवार, रोहित, विशाल, आदित्य, ललित, अंकित, दीपक कुमार, कन्हैया लाल, राजू और माइकल आदि मौजूद रहे।