फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर आयुक्त ने अधिकारियों के साथ की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
अपर आयुक्त ने अधिकारियों के साथ की बैठक
विज्ञापन

शामली।
जिले के नोडल अधिकारी एवं आवास विकास के अपर आयुक्त महेंद्र कुमार ने कलक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक कर शासन की प्राथमिकताओं एवं विकास कार्यक्रमों की समीक्षा की। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे वह कलक्ट्रेट पहुंचे। समीक्षा बैठक में अपर आयुक्त ने समस्त विभागों के अधिकारियों से कार्यो की समीक्षा की। लंबित कार्यो को समय से पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी रेनू तिवारी, अपर जिलाधिकारी शिव बहादुर सिंह, सीएमओ डाक्टर राजकुमार, जिला विकास अधिकारी बलराम कुमार सहित सभी उपजिलाधिकारी तथा जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, अपर आयुक्त शनिवार को ऊन ब्लाक क्षेत्र के फतेहपुर का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन


सड़क निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप
शामली। ग्राम कमालपुर निवासी अनिल कुमार, सुभाष, यशपाल और पप्पी आदि ने मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र भेजकर बिड़ौली चौसाना मार्ग के नवनिर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि निर्माण के दो महीने बाद ही सड़क जगह जगह से टूट गई है। उनकी मांग है कि जांच कराकर घटिया सामग्री लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें