फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीना के पक्ष में अधिक वोट होने पर हुआ दुकान का आवंटन

विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुरा में राशन की दुकान आवंटन के लिए हुई खुली बैठक के दौरान एक पक्ष के लोगों ने जमकर हंगामा कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। जिसके बाद राशन की दुकान का आवंटन बीना के नाम हो गया।
गौरतलब है कि नवसृजित ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुरा में दो साल से राशन की दुकान नहीं थी, जिसके चलते ग्रामीणों को राशन लेने के लिए चौसाना आना पड़ता था। ग्रामीणों ने लक्ष्मीपुरा में राशन की दुकान आवंटन कराने की मांग की थी। एक माह पूर्व बैठक में राशन की दुकान के आवंटन के दौरान भी हंगामा हो गया था, तब एसडीएम ऊन ने आवंटन रद कर दिया था। शुक्रवार को ग्राम पंचायत सचिव सुशील कुमार और सहायक विकास अधिकारी पंचायत की अध्यक्षता में राशन की दुकान आवंटन के लिए बैठक का आयोजन हुआ। इस दौरान बीना पक्ष के 300 लोग और दूसरे पक्ष के 80 लोगों ने दुकान आवंटन की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीना पक्ष के लोगों की अधिक संख्या को देखकर दूसरे पक्ष के लोगों ने हंगामा कर दिया। हंगामा बढ़ने पर एडीओ पंचायत ने एसडीएम ऊन को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद चौसाना चौकी से पुलिस मौके पर भेजी गई। फिर पुलिस की मौजूदगी में ही खुली बैठक संपन्न हुई और बीना पत्नी पाल्लाराम के नाम राशन की दुकान का आवंटन हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें