फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार पीडित युवक की दिल्ली में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुखार पीड़ित युवक की दिल्ली में मौत
विज्ञापन

कांधला। मोहल्ला शेखजादगान निवासी रिहान (19) को कई दिनों से बुखार (मलेरिया) था। रिहान का शामली के निजी चिकित्सालय में उपचार चल रहा था, लेकिन वहां से उसे कोई आराम नहीं लग पाया। हालत में सुधार न होने पर उसे दिल्ली के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। वहां बृहस्पतिवार शाम अचानक हालत बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई। शुक्रवार सुबह रिहान का शव कांधला लाया गया, जिससे परिवार में मातम पसर गया। इसके बाद गमगीन माहौल में उसका शव सुपुर्द ए खाक किया गया।
विज्ञापन


भाई भाभी को डंडे से पीटा
कांधला। मोहल्ला सरावज्ञान निवासी अमित ने थाने में तहरीर देकर बताया कि पारिवारिक रंजिश के चलते उसका अपने भाई से विवाद चल रहा है। कई बार मारपीट हो चुकी है। परिवार के लोगों ने कई बार समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन समाधान नहीं हो पाया। आरोप है कि इसी रंजिश के कारण शुक्रवार दोपहर उसके भाई ने घर में घुसकर उस पर डंडे से हमला बोल दिया, बचाव में आई उसकी पत्नी को भी डंडे से पीटा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें