पुलिस ने कस्बा कांधला में गंगेरू रोड सहित कई स्थानों पर डग्गामार वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। कई वाहनों को सीज किया गया और कुछ वाहनों के चालान काटे गए।
कस्बा कांधला के लोगों ने पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयपाल शर्मा से शिकायत कर डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की थी। इसी के चलते एसपी ने कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। रविवार को थानाध्यक्ष एमएस गिल ने पुलिस बल के साथ कस्बा के गंगेरू रोड, वीर अब्दुल हमीद चौक, भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, दिल्ली बस स्टैंड, कैराना बस स्टैंड सहित कई स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने तीन डग्गामार वाहनों को सीज करने के साथ ही दर्जनों बाइकों के चालान किए। थानाध्यक्ष एमएस गिल का कहना है कि डग्गामार वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।