फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

67 कैडेट्स ने परीक्षा दी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। श्री सत्यनारायण इंटर कालेज शामली में रविवार को 85 यूपी बटालियन एनसीसी की सी सर्टिफिकेट परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में कुल 68 पंजीकृत कैडेट्स में 67 सम्मलित हुए।
विज्ञापन

परीक्षा कर्नल सीबीएस भड़वाल और कर्ननल श्रीकांत नाथन के निर्देशन में आयोजित हुई। इसमें पहले लिखित परीक्षा हुई। उसके बाद ड्रिल शस्त्र, फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट, कम्यूनिकेशन, मैप रीडिंग आदि की परीक्षा हुई। परीक्षा के दौरान शारीरिक दूरी का पालन किया गया। प्रवेश के समय थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन कराया गया। सभी कैडेट्स को मास्क और अभिभावकों के सहमति पत्र की जांच करने के बाद परीक्षा में सम्मलित होने की अनुमति दी गई। इस अवसर पर कैप्टन केपी सिंह, अश्वनी कुमार, लक्ष्मी गर्ग, लेफ्टिनेंट रजनीश कुमार, सूबेदार सुरेश कुमार, सूबेदार देवेंद्र कुमार, हवलदार अजय, डिंपल, रजनीश, नायब सूबेदार दिगंबर सिंह, संजीव पंवार, यागेंद्र सिंह, सुशील, बजीर चंद, रवि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें