फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीए फर्स्ट सेमेस्टर के 66 छात्रों की परीक्षा छूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीए फर्स्ट सेमेस्टर के 66 छात्रों की परीक्षा छूटी
विज्ञापन

कैराना (शामली)। आंधी और बारिश के कारण बीए फर्स्ट सेमेस्टर के 66 छात्र परीक्षा नहीं दे सके। देरी से पहुंचने पर छात्रों को महाविद्यालय में प्रवेश नहीं दिया गया जिस पर छात्रों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में सोमवार सुबह सात बजे से बीए फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा थी। आंधी और बारिश के कारण काफी संख्या में छात्र महाविद्यालय में समय से नहीं पहुंच सके जिस कारण उन्हें परीक्षा में शामिल होने नहीं दिया गया। इस पर छात्रों ने काफी देर तक हंगामा किया। विजय सिंह पथिक महाविद्यालय के परीक्षा प्रभारी डॉ. राकेश सेजवाल ने बताया कि सोमवार सुबह सात बजे से बीए प्रथम सेमेस्टर के 489 छात्रों की परीक्षा थी। बारिश के कारण छात्र समय से नहीं पहुंचे थे। साढ़े सात बजे तक पहुंचने वाले छात्रों को परीक्षा में शामिल किया गया, लेकिन इसके बाद भी 66 छात्र समय पर नहीं पहुंचे थे। हंगामा करने वाले छात्रों को समझाया गया कि 7:30 बजे उपस्थिति दर्ज करके ऑनलाइन भेजनी पड़ती है। इस मामले में केवल विश्वविद्यालय ही कोई निर्णय ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें