शामली। जिले में चल रहे टीकाकरण अभियान के तहत शुक्रवार को 6408 लोगों को टीकाकरण किया गया।
शुक्रवार को 15 बूथों पर 18 से 44 साल के लोगों को टीकाकरण किया गया। इन सभी बूथों पर 4599 लोगों को पहली डोज के टीके लगाए गए। इनमें कांधला कलस्टर में 1901 लोगों को और थानाभवन कलस्टर में 1380 लोगों को टीके लगाए गए। इसके अलावा 45 प्लस वाले लोगों को 14 बूथ पर टीके लगाए गए। इन बूथों पर 2750 लोगों के लक्ष्य के सापेेक्ष 1440 लोगों को पहली डोज और 369 लोगों को दूसरी डोज के टीके लगाए गए। इनमें कांधला कलस्टर में इस आयु के 570 लोगों को पहली डोज व नौ लोगों को दूसरी डोज के टीके लगाए गए। थानाभवन कलस्टर में 462 लोगों को पहली डोज व 34 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगा है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरके सागर ने बताया कि 6408 लोगों को टीके लगाए गए हैं। उधर, कैराना में ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि शुक्रवार को कैराना सीएचसी पर 18 प्लस के 80 व कटहेरा धर्मशाला में 18 प्लस के 188 युवकों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। इसके अलावा कस्बे के एवर ग्रीन पब्लिक स्कूल में 45 प्लस के 40, गांव बराला में 45 प्लस के 20, मौहम्मदपुर राई में 45 प्लस के 40 व इस्लामिया इंटर कालेज में 45 प्लस के 70 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई।