थानाभवन। केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री चौधरी जयंत सिंह की पहल पर चलाए जा रहे कौशल विकास रथ का आगमन थानाभवन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भैंसवाल में हुआ। इस रथ के माध्यम से गांव के 63 छात्र-छात्राओं को बेसिक कंप्यूटर, साइबर सुरक्षा और डिजिटल शिक्षा का पांच दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण दिया गया।
इस योजना का उद्देश्य युवाओं को अल्पकालिक मुफ्त कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार योग्य बनाना और उन्हें साइबर खतरों से सतर्क करना है। प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र विधायक अशरफ अली खान, पूर्व विधायक राव वारिस, जिला पंचायत सदस्य उमेश कुमार, अरविंद पवार, जिलाध्यक्ष वाजिद अली, क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन, प्रधान विजेंद्र, हरेंद्र, अनवर, आशुतोष सभासद, विजय कौशिक, रविंद्र सोंटा, कपिल पंवार, प्रवीण कादियान, वेदपाल सिंह, देवराज पहलवान आदि ने वितरित किए।
कार्यक्रम का संचालन बाबूराम पवार व देवराज (जिला उपाध्यक्ष) द्वारा किया गया। जिला पंचायत सदस्य उमेश कुमार ने बताया कि गांव में युवाओं का इस योजना के प्रति उत्साह देखने योग्य है, और ग्रामीणों की मांग पर जल्द ही दोबारा कौशल विकास रथ गांव में भेजा जाएगा।