फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 62 नए कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
शामली गांधी चौक बाजार में लगी भीड़। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार को 62 व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 13 व्यक्ति ठीक हुए हैं। सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 272 हो गई है।
विज्ञापन

सोमवार को प्राप्त सैंपलों की जांच रिपोर्ट में शहर के मोहल्ला दयानंद नगर, चरण सिंह कालोनी, विवेक विहार, हनुमान रोड, टंकी रोड, शांति नगर व विवेक विहार में एक-एक कोरोना संक्रमित मिला है। कमला कालोनी में चार, बरखंड़ी में तीन, सीबी गुप्ता कालोनी में दो व्यक्ति संक्रमित मिले। गांव कुड़ाना में चार, चौसाना में दो, खोड़समा में तीन, झाड़खेड़ी में आठ व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं।
गांव बहावड़ी में एक, खेड़ीकरमू में एक, पावटी कलां में एक, काबड़ौत में एक, हथछौया में एक, ऊन में एक, गांव गोगवान में एक, चूनसा में एक, पीपलहेड़ा में एक, लिलौन में एक, कांधला में पांच, खंद्रावली में दो, जिड़ाना में एक और सुन्ना गांव में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

इनके अलावा थानाभवन में एक, सिंभालका में एक, गांव कैड़ी में एक, गढ़ में एक व भनेड़ा में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि जिले में कोरोना के 62 केस मिले हैं। 13 व्यक्ति ठीक हुए हैं। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या 272 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें