शामली। जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक में किसान के बकाया गन्ना भुगतान, बिजली, पानी और टूटी सड़कों की समस्याओं का मुद्दा उठाया गया। समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी गई।
रविवार को जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश के आवास पर आयोजित की गई। जिसमें जिले में किसानों का बकाया गन्ना भुगतान नहीं किए जाने पर रोष प्रकट किया गया। जनपद की सड़कों की हालत बदतर का हालत का मुद्दा उठाते हुए सरकार से जल्द सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की है। बैठक में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के संबंध की गई अभद्र टिप्पणी की निंदा की। मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष श्यामलाल शर्मा, जेके जैन, प्रवीन तरार, योगेश भारद्वाज, सोमदेव, अजयपाल राणा, सलामत अंसारी, महबूब राणा, ज्योति प्रसाद शर्मा, शेखरपाल, विनोद अत्री, मांगेराम शर्मा, कंवरपाल शर्मा, रमेश, सुरेंद्र, शमशाद अंसारी, डॉक्टर राजीव कुमार, वशिष्ठ कश्यप आदि मौजूद रहे।