अमर उजाला ब्यूरो
शामली। शुक्रवार सुबह थोड़ी देर के लिए हल्की बूंदाबांदी होने से मौसम सुहावना हो गया था, मगर दोपहर होते होते सूरज की तपिश ने लोगों को परेशान कर दिया। दिन का तापमान 37 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले सप्ताह सोमवार को गरम दिन होने से दिन का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। भीषण गर्मी के चलते मंगलवार, बुधवार और बृहस्पतिवार को बारिश की संभावना है।
सुबह के समय आकाश में बादल छाए रहने से थोड़ी देर के लिए मौसम ठंडा हो गया था। आठ बजे के लगभग थोड़ी देर के लिए हल्की बूंदाबांदी हुई। उसके बाद तेज धूप निकलने से मौसम गरम हो गया। आठ किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने से गरम दिन रिकार्ड किया गया। अप्रैल के महीने में मई जून वाली गरम दिन रहे। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को ज्यादा धूप होने के कारण दिन का तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री, अगले सप्ताह सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने व मंगलवार आगामी 15 अप्रैल, बुधवार 16 अप्रैल, बृहस्पतिवार 17 अप्रैल को बारिश होने की संभावना है।