फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना की जवाबी कार्रवाई से अनुज फौजी का परिवार खुश

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन (शामली)। पुलवामा हमले के बाद पिछले दो दिन से भारतीय सेना की तरफ से दिए जा रहे करारे जवाब से पूरे देश के साथ गांव हसनपुर लुहारी निवासी अनुज फौजी के परिजन भी खुश हैं।
विज्ञापन

गांव हसनपुर लुहारी के रहने वाले अनुज वर्तमान में श्रीनगर में तैनात हैं। उनके भाई आशु कुमार का कहना है कि जब पुलवामा में जवानों पर आतंकवादियों ने हमला किया तो पूरा देश गुस्से से लाल हो गया था। भारतीय सेना ने पहले तो जैश के ठिकानों को ध्वस्त किया और अब पाक का विमान मार गिराने के बाद पूरे देश ने राहत की सांस ली है। सेना का यह जवाब हमले में शहीद हुए जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि है। आशु ने बताया कि उनका भाई सेना में तैनात है। पूरे परिवार को दिनभर अनुज की चिंता सताती रहती है। परिजन उनकी सलामती की दुआ मांगते रहते है। इसके साथ ही निर्धारित समयांतराल के बाद अनुज से फोन पर संपर्क बना रहता है। अनुज फोन पर परिजनों को संयम बरतने की बात कहते हुए बताता है कि वह पूरी तरह से सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें