फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय निर्माण में धांधली का आरोप, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शौचालय निर्माण में धांधली का आरोप
विज्ञापन

कांधला। स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने शौचालय का निर्माण मानक के अनुरूप न होने से मोहल्ले के लोगों ने सभासद के पति के नेतृत्व में प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला मौलानान में जामिया नूसरलून इस्लामिया मदरसा के समीप प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत मिशन के तहत सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कार्य कई माह पूर्व शुरू किया गया था। सभासद के पति शहजाद के साथ ही मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि ठेकेदार ने शौचालय निर्माण मानक के अनुरूप न करते हुए पूरे कार्य में धांधली कर ली है। अब कई माह से इसकी तालाबंदी कर दी गई है, जिसके कारण मदरसे के बच्चों के साथ ही मोहल्ले के लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों ने पालिका प्रशासन के खिलाफ हंगामा प्रदर्शन करते हुए शौचालय निर्माण मानक के अनुरूप और उसकी तालाबंदी खोले जाने के मांग की है। मोहल्ले के लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया तो जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। लोगों ने जिलाधिकारी से शौचालय निर्माण कार्य की जांच कराई जाने की मांग की है। इस दौरान वहां पर शहजाद, राशिद, हसीन, उमेद, नौशाद, कासिम, इनाम आदि लोग मौजूद रहे। पालिका के अधिशासी अधिकारी प्रभारी रणवीर सिंह ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। जांच के बाद इस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें