कैराना। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन तीनों इकाइयों द्वारा स्वच्छ भारत और स्वस्थ भारत का संदेश दिया गया।
शनिवार को महाविद्यालय की प्रथम इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर संदीप कुमार के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने आर्यापुरी, द्वितीय इकाई के डॉ. रमेश यादव के नेतृत्व में इस्लामनगर और तृतीय इकाई के डॉ. आंचल यादव के नेतृत्व में बदलूगढ़ देहात में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इनमें प्रथम और द्वितीय इकाइयों के बौद्धिक सत्र का आयोजन संयुक्त रूप से विद्यालय आर्यपुरी में किया गया। मुख्य अतिथि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कांधला से डॉ. विवेक कुमार ने स्वच्छता के स्वास्थ्य परक आयाम पर स्वयंसेवकों के सम्मुख सविस्तार विवेचन प्रस्तुत किया। तृतीय ईकाई के बौद्धिक सत्र में डा. शिशिर कुमार ने इसी विषय की स्वयंसेवकों के सम्मुख सिलसिलेवार रूप से व्याख्या की। कार्यक्रम अधिकारी तृतीय इकाई डॉ. आंचल यादव ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर अकरम, नैना, तबस्सुम, मोनू, आसिफ, प्रभा, सुधीर, सुमायला, सरवीन आदि स्वयंसेवकों का विशेष योगदान रहा।