फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसएस शिविर में चला सफाई अभियान, पर्यावरण जागरूक रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। आरके पीजी कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना तृतीय इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर में दूसरे दिन महाविद्यालय में सफाई अभियान चलाया। दूूसरे चरण में स्वयंसेविकाओं ने पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता रैली निकालकर पर्यावरण को बढ़ावा दिए जाने पर जोर दिया।
सोमवार को आरके पीजी कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना तृतीय इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर में दूसरे दिन कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर बली पटेल द्वारा राष्ट्रीय गान व राष्ट्रीय सेवा योजना गीत के साथ किया गया। विशिष्ठ अतिथि के रुप में डॉक्टर रेनू, प्रवक्ता विजय सिंह पथिक महाविद्यालय कैराना द्वारा कम्यूनिकेशन स्किल पर विशेष विचार प्रकट किए। दूसरे चरण में स्वयंसेविकाओं द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण से संबधित नारों, पोस्टरों की सहायता से लोगों को अधिक से अधिक वृक्षा लगाने व संरक्षण के लिए प्रेरित किया। तीसरे चरण में डॉक्टर सत्येंद्र आर्य व डॉक्टर मांगेेराम सैनी द्वारा पर्यावरण व उसके संरक्षण पर जोर दिया। डॉ. सौरभ कुमार पांडे, महिपाल सिंह, अमित शर्मा, सुुनील, लोकेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर वीवी पीजी कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम, द्वितीय इकाई का सात दिवसीय शिविर मोहल्ला रामसागर में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ डाक्टर प्रताप कुमार व पूर्व कार्यक्रम अधिकारी ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया। छात्र-छात्राओं ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता अभियान चलाया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. भूपेंद्र सिह, डॉ. मंजू मगन ने स्वच्छता संबंधी जानकारी दी। दूसरे सत्र में शामली गैस सर्विस के सहयोग से घरेलू गैस का उपयोग करके गैस बचाव की जानकारी दी। मौके पर गैैस एजेंसी की स्वामी पूर्णिमा बिंदल सहयोगी चेनपाल चौधरी, अंकित कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम में जीएन यादव, डॉ. नीना छोक्करा, विनय जैन, संजीव गर्ग, अरविंद कुमार, मोनू चौधरी, ज्योति शिवानी, नीटू, पारूल, आरती, हर्ष आर्यन का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें