कैराना। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को पांच दिवसीय रोवर्स-रेंजर्स शिविर शुरू हुआ। शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. चमन लाल ने स्काउट झंडा रोहण कर किया।
शिविर के प्रथम दिवस जिला संगठन आयुक्त गीता रानी ने रोवर्स रेंजर्स को विभिन्न प्रकार के कौशलों का प्रशिक्षण दिया। कहा कि आज राष्ट्र को सकारात्मक, कर्मठ एवं विचारवान युवकों की जरूरत है। रेंजर्स प्रभारी डॉक्टर नीतू त्यागी एवं रोवर्स प्रभारी डॉ. मुकेश कुमार मौजूद रहे। बौद्धिक सत्र में डॉ. योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि रोवर्स रेंजर्स के माध्यम से सामाजिक एकता का विकास होगा। आंतरिक गुणवत्ता और निश्चयन समिति प्रभारी डॉ0 अजय बाबू शर्मा ने कहा कि भारत युवाओं का देश है, युवाओं के कौशल का सार्थक संदोहन तभी संभव है जब उनमें नैतिक मूल्यों के साथ मानवीय संवेदना का सशक्त संचार शिक्षण संस्थानों के माध्यम से हो। मौके पर रोवर्स प्रभारी डॉक्टर मुकेश कुमार, डॉक्टर रीनू, कीर्ति वर्मा के साथ सभी शिक्षक एवं महाविद्यालय स्टॉफ उपस्थित रहा।