शामली। आरके इंटर कालेज में सोमवार को तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर शुरू हुआ। प्रशिक्षक सुरेश कुमार ने छात्राओं को झंडा बांधना, अनुशासन-सेवा और गाइड के कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी।
शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य लोकेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण करके किया गया। कहा कि प्रत्येक छात्र का दायित्व बनता है कि वह स्काउट गाइड शिविर में हिस्सा लेकर राज्यपाल स्काउट रैली मेें हिस्सा लें। तृतीय सोपान करने वाले स्काउट गाइड को राज्य और केंद्र सरकार में योजना का लाभ मिलता है। कालेजों में प्रवेश में वरीयता मिलती है। मौके पर डॉक्टर रवि खन्ना, संजीव कुमार, सहदेव सिंह, निखिल, नीरज बेनिवाल, लोकेश कुमार, संतलाल, चतर पाल सिंह, नरेशपाल, सुशील तोमर आदि मौजूद रहे।