बागपत जनपद के खेकड़ा नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी निहारिका चौहान के साथ कुछ लोगों द्वारा अभद्रता करने और धमकी देने के मामले में नगर पंचायत कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया गया। नगर पंचायत कर्मचारियों ने हाथ में काली पट्टी बांधकर विरोध जताते हुए कहा कि जब तक निहारिका चौहान को न्याय नहीं मिलता तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी रवि यादव, संजय कुमार, मनीष शर्मा, वसीक अहमद, राजेश सैनी, अनीस अहमद, विकास, बब्बू कांबोज, विनीत शर्मा, कृष्ण पाल, मोहन शर्मा आदि मौजूद रहे।